July 1, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

शादी कराने के नाम पर मैरिज ब्यूरो के माध्यम से प्रार्थी से संपर्क कर की गई थी ठगी।

विभिन्न बहाने बनाकर अलग-अलग किश्तों में कुल 9,50,000/- रूपये प्रार्थी से किये थे ठगी।

तीनों आरोपी है उडीसा के निवासी।

 आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित 03 मोबाइल फोन जप्त।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 318(4), 111(1), 3(5) बीएनएस एवं 66-डी आई.टी. एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

 प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी मनहरण टिकरिहा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई। महिला ने स्वयं को कोरबा निवासी एवं रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया। इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना एवं इलाज सहित विभिन्न बहाने बनाकर प्रार्थी से अलग-अलग तिथियों में अपने बैंक खातों में रकम जमा कराई। इस प्रकार दिनांक 15.06.2025 से 09.01.2026 के मध्य प्रार्थी से कुल लगभग 9,50,000 रुपये प्राप्त कर लिए। बाद में महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, इस प्रकार प्रार्थी से लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66 डी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल एवं पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना से संबंधित मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया तथा जिन बैंक खातों में रकम स्थानांतरित की गई थी, उनके संबंध में संबंधित बैंकों से जानकारी प्राप्त कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए। तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित कर उनको उड़ीसा में लोकेट किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को बलांगीर (उड़ीसा) रवाना किया गया। वहां टीम द्वारा आरोपी जसवंत डूण्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर आरोपी मनोज राणा एवं यश नायक को भी पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से प्रकरण से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर प्रकरण में धारा 111(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर उनकी पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

01. जसवंत डूण्डी पिता कपूरो डूण्डी उम्र 27 साल निवासी ग्राम ठेमरा जामतरा थाना सिंदेकला जिला बलांगीर (उडीसा)।

02. मनोज राणा पिता पदमामुखा राणा उम्र 33 साल निवासी ग्राम सूलेकला थाना बेलपडा जिला बलांगीर (उडीसा)।

03. यश नायक पिता सुनील नायक उम्र 20 साल निवासी मुदीपडा ब्रीज थाना सम्बलपुर टाउन जिला सम्बलपुर (उडीसा)।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!