June 28, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से श्री उमेश जी राठी को सर्व सहमति से अध्यक्ष घोषित किया गया…

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से श्री उमेश जी राठी को सर्व सहमति से अध्यक्ष घोषित किया गया…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिला माहेश्वरी सभा के आज संपन्न हुए चुनाव में माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से श्री उमेश जी राठी को सदन की सर्व सहमति से चुनाव अधिकारी श्री सुशील जी लखोटिया द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री संपत जी काबरा, पर्यवेक्षक श्री कमल जी राठी, प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री सुरेश मुंधड़ा, माहेश्वरी सभा रायपुर, महेश सभा एवं माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के अध्यक्षगण, उनकी कार्यकारिणी, रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह चुनाव रायपुर के महेश छात्रावास स्थित नटवर हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी श्री सुशील जी लखोटिया ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री उमेश जी राठी को आगामी सत्र हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं निवृत्तमान जिला अध्यक्ष श्री पवन जी करनानी ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री उमेश जी राठी को हार्दिक बधाई एवं सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!