June 28, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

CG: तीन से चार दिनों में पूरे प्रदेश में आ रहा मानसून, अगले 7 दिनों में बारिश के नज़र आ रहे आसार…

CG: तीन से चार दिनों में पूरे प्रदेश में आ रहा मानसून, अगले 7 दिनों में बारिश के नज़र आ रहे आसार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। विभाग ने आगामी सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

advertisement…

रविवार को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं रुकने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मुंगेली में 5 सेंटीमीटर और दरभा में 4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!