June 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण का 8वां दिन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को संगठन के गुण सिखाये…

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण का 8वां दिन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को संगठन के गुण सिखाये…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण के 8वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन के गुण सिखाये तथा प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए जिला अध्यक्षों से कहा कि वे आक्रमक तरीके से जनता की लड़ाई लड़े। खड़गे जी, राहुल जी ने आपको संगठन की शक्ति दी है उसका उपयोग करके आप मोदी सरकार और राज्य सरकार के भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाये। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की पांच साल की योजनाओं, कांग्रेस की रीति-नीति इतिहास देश के विकास में कांग्रेस का योगदान पर व्याख्यान दिया।

advertisement…

अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने तथा अल्पसंख्यक विभाग के अमीन मेमन, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक कल्याण तथा जल, जंगल, जमीन पर व्याख्यान दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रशिक्षण स्थल पर प्रतिदिन सभी सत्र में शामिल होते है तथा रात्रि विश्राम भी वहीं करते है।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपादित हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं व्यवस्था कमेटी के सदस्य तथा सेवादल के स्वयं सेवक प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था संभाले हुए है।

प्रशिक्षण के 9वें दिन प्रतिभागी जिलाध्यक्ष लखना गांव में श्रमदान करने जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर का समापन 10वें दिन 29 जून को होगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!