June 22, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

दिनदहाड़े किराना कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर पहुंचे थे बदमाश, पिस्तौल के बल पर उठाया…

दिनदहाड़े किराना कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर पहुंचे थे बदमाश, पिस्तौल के बल पर उठाया…

हरियर एक्सप्रेस, मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही के उषाढ़ गांव में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना कारोबारी गिरीश यादव का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

advertisement…

मिली जानकारी के अनुसार गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा पासिंग नीले रंग की कार में दो अज्ञात व्यक्ति गांव पहुंचे। उन्होंने पहले धनकुट्टी मिल के पास गिरीश यादव के घर का पता पूछा। इसके बाद वे किराना दुकान पर पहुंचे और गिरीश के पुत्र पंकज यादव से पानी व सिगरेट खरीदी। आरोपियों ने पंकज से उसके पिता को बाहर बुलाने को कहा। जब पंकज अंदर जाने लगा, तो दोनों युवक जबरन घर में घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और जबरन बाहर खींच लाए। परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।

बदमाश गिरीश यादव को कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत परिचितों को फोन कर कार को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी वाहन लेकर मरवाही की दिशा में भागने में सफल रहे। गिरीश यादव की पत्नी दुर्गा यादव ने मरवाही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला कायम किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!