March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक है : सरोज पांडे

महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक है : सरोज पांडे

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है शाह बानो के तलाक के मामले के केस में जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था,महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अगर सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस की आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा ,सोनिया गांधी को इस विषय पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।

प्रियंका गांधी के निजी सहयोगी ने दलित नेता अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार किया था कोई कार्यवाही नहीं हुई।फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई,आज राधिका खेड़ा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

प्रियंका गांधी सोनिया गांधी को देश की महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस की कई महिलाओ ने दुर्व्यवहार की शिकायत की किसी को न्याय नहीं मिला : रेणुका सिंह

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ,पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कई नेत्रियां दुर्व्यवहार का शिकार हुई है कईयों ने शिकायत की ,सुनवाई किसी की नही हुई,न्याय किसी को नही मिला।ऐसे में लड़की हूं लड़ सकती प्रियंका गांधी का यह नारा एक कोरा झूठ साबित होता है।छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस भवन में महिलाएं अपमानित होती रहीं है कांग्रेस महिला न्याय के नारे के साथ चुनाव मैदान में है राधिका खेड़ा प्रकरण ने इसकी हवा निकाल कर इसकी सच्चाई को जनता के सामने ला दिया है।नारी सम्मान ये शब्द कांग्रेस की डिक्शनरी में नही ,नारी न्याय ये कांग्रेस की नीति में नही।

कांग्रेस के अन्याय से महिलाओ में निराशा : भावना बोहरा

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कांग्रेस द्वारा महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार,उन्हे अपमानित करना इसका एक लंबा इतिहास है एक महिला होने के नाते राधिका खेड़ा के बयान सुनकर आश्चर्चकित हूं, हम हमेशा महिलाओ युवतियों के ये कहते है प्रोत्साहित करते है की उनके साथ अगर गलत हो रहा है तो जरूर बताएं यही काम राधिका खेड़ा ने किया है अपनी आपबीती को बताया है अगर उसकी आवाज को दबाया जायेगा,उसे न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे देश की महिलाएं इससे निराश होगी और शायद अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बताने से डरे,अब यह विषय केवल राधिका खेड़ा का नही रह गया बल्कि महिला अस्मिता का विषय बन गया है शर्म की बात है की सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस विषय पर चुप है कांग्रेस महिलाओ का भला कभी नही कर सकती ।

प्रियंका चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते इसी दुर्व्यवहार के कारण और सुष्मिता देव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए इस्तीफा दिया था

प्रियंका गांधी,अब झूठे नारे लगाना बंद करे : शालिनी राजपूत

भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस में लगातार महिलाओ का उत्पीड़न होता रहा है,जब जब महिलाओ ने अपने हक की आवाज कांग्रेस ने उठाई है उनकी आवाज दबाने का प्रयास हुआ है उन्हे अपमानित किया गया है राधिका खेड़ा के साथ हुआ बर्ताव पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़े कर रहा है आखिर कांग्रेस के भवन आखिर महिलाओ के असुरक्षित क्यों हो गए है लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी इस विषय पर मौन क्यों है? देश में महिला न्याय की बाते करना बंद करे प्रियंका गांधी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews