June 18, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शाला प्रवेशोत्सव पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…

शाला प्रवेशोत्सव पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…

कक्षा दसवीं में प्रथम आयी मेधावी छात्रा अनामिका पाण्डेय और दामिनी साहू को किया सम्मानित, प्रवेश उत्सव दिवस पर प्राथमिक, मीडिल, हाईस्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं पुस्तके प्रदत्त की।

प्रज्ञा गायत्री मंदिर के समीप दक्षिण विधायक निधि से 20 लाख में 2 मंजिला नया सामुदायिक भवन बनवाने किया भूमिपूजन।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने कार्य करना हमारा दायित्व है – दक्षिण विधायक सुनील सोनी

पहले और आज के कुशालपुर में काफी अंतर है, यहां के विकास के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी का सतत प्रयास रहा है – महापौर मीनल चौबे

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 अंतर्गत पंडित वामनराव लाखे वार्ड कमांक 66 अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल कुशालपुर पहुंचकर शाला प्रवेशोत्सव में सम्मिलित होकर रायपुर दक्षिण अंतर्गत नगर निगम जोन 5 के वामन राव लाखे वार्ड एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के नागरिको की सुविधा हेतु एकमुश्त 70 लाख की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यों का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए शानदार सौगात दी ।

इसमें नगर निगम जोन 5 के पंडित वामनराव लाखे वार्ड क्षेत्र में लगभग 60 लाख के कार्य अधोसंरचना मद एवं दक्षिण विधायक निधि मद से करवाये जायेंगे। महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में विधायक निधि से खो खो तालाब के पास नहावन आदि आयोजनों हेतु 10 लाख में विधायक निधि मद से शेड निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा। वामनराव लाखे वार्ड में कुशालपुर स्कूल परिसर में बच्चों हेतु प्रार्थना शेड का निर्माण लगभग 6 लाख रू. की स्वीकृति से विधायक मद से शीघ्र करवाया जायेगा। रोड नाली पुलिया सामुदायिक भवन आदि विविध नये विकास कार्य वार्ड 66 के 10 भिन्न स्थानों पर शीघ्र करवाये जायेंगे।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री रमेश सिंह ठाकुर, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष श्रीमती सरिता आकाश दुबे, जोन 5 अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वामन राव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, पूर्व पार्षद श्री विजेता मन्नू यादव, श्री अखिलेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन संघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामकिंकर ठाकुर, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री कृति शर्मा, स्कूल प्राचार्य श्री व्हीके तिवारी, शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्कूली बच्चों गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको की बडी संख्या के मध्य श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर एकमुश्त 70 लाख रू. के नये विकास कार्यों की शानदार सौगात दी। इसमें वार्ड 66 में कन्नौजे धोबी परिसर आदर्श नगर कुशालपुर में सौंदर्याकरण कार्य 5 लाख में मां कर्मा सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास कुशालपुर में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख में, रंगमंच निर्माण पीयूष नगर मलसाय तालाब के पास कुशालपुर में 3 लाख रू. में, सामुदायिक भवन निर्माण प्रथम तल हेतु आदिवासी कालोनी कुशालपुर में 10 लाख में, शासकीय हाईस्कूल कुशालपुर में 5 लाख 95 हजार में नवीन प्रार्थना शेड निर्माण वार्ड 66 में आदर्श नगर विनोबाभावे नगर रामायण नगर सोनकर बाडी शीतला मंदिर के सामने कर्मचारी कालोनी में सडक व नाली निर्माण 8 लाख 82 हजार रू. में, संतोषी चौक आदिवासी कालोनी डबरी पारा, साहू पारा, यादव पारा, तरूण नगर तुलसी नगर में सडक नाली निर्माण कार्य 8 लाख 98 हजार में और मां दंतेश्वरी अखाडा में मरम्मत एवं संधारण कार्य 9 लाख की लागत से शीघ्र किये जाने भूमिपूजन कर नागरिको को सौगात दी गई। वार्ड 66 में ही विधायक निधि से शीघ्र 2 मजिला नया सामुदायिक भवन प्रज्ञा गायत्री मंदिर कुशालपुर के सामने विधायक निधि से बनाया जायेगा। इस हेतु रायपुर दक्षिण विधायक और महापौर ने भूमिपूजन किया।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शाला प्रवेशोत्सव पर शिक्षक शिक्षिकाओं बच्चों को हार्दिक बधाई दी। दक्षिण विधायक ने शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का अनुरोध किया। शिक्षा के प्रति सकारात्मक भाव जागृत करने कार्य करने की अपील की। उन्होने कहा कि वे रायपुर महापौर थे तब अपने निवास सदर बाजार से निगम मुख्यालय जा रहे थे तो उन्हें कोतवाली चौक के किनारे उनके गुरूजी जाते दिखे उन्होने अपनी गाडी रूकवायी उतरकर गुरुजी के चरणो का स्पर्श किया। उनसे आशीर्वाद लिया। उनकी गाडी के कारण सडक यातायात जाम हो गया किंतु किसी भी व्यक्ति ने इसे लेकर नाराजगी उन पर व्यक्त नहीं कि क्योकि सभी प्रत्यक्ष देख रहे थे कि वे अपने गुरूजी से शुभ आशीर्वाद ले रहे थे। उनके भाव को जानकर वहां नागरिक संतुष्ट नजर आए। शिक्षा के प्रति सकारात्मक भाव से कार्य करना आवश्यक है। दक्षिण विधायक ने महापौर से अनुरोध किया कि वे उन्हें एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को साथ लेकर कुशालपुर में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर करने एनएचआई से लगातार प्रयासकर राष्ट्रीय राजमार्ग से नाला कासिंग कार्य करवाने शीघ्र पहल करेंगे। वे मिलकर हर संभव प्रयास समस्या निदान शीघ्र करवाने हेतु करेंगे। दक्षिण विधायक ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करने उनका दायित्व है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि तब के कुशालपुर और आज के कुशालपुर में काफी अंतर है। यहां का विकास करने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी का सतत निरंतर प्रयास रहा है। महापौर रहते हुए श्री सुनील सोनी ने शहर में 17 पानी टंकियां बनवाकर शहर की पेयजल समस्या को दूर करवाने का कार्य किया। उन्हीं के प्रयासो से कुशालपुर में पानी टंकी बनी और यहां की जल समस्या का निदान हो सका। महापौर ने कहा कि कुशालपुर में जलभराव की समस्या दूर करने उनके द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से नाला कासिंग करवाकर शीघ्र समस्या निदान करवाने कार्य किया जायेगा। महापौर ने शाला प्रवेशोत्सव पर हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि बच्चे देश के भवन के निर्माता है वे समाज शहर प्रदेश देश का भविष्य सुधारने का काय करेंगे। उन्हें अच्छी संस्कार युक्त शिक्षा दिलवाना आवश्यक है।

शहर भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि महापौर रहते हुए श्री सुनील सोनी ने कुशालपुर में पानी टंकी बनवाकर पाईप लाईन बिछावाकर कार्य करवाया। जिससे इस भीषण गर्मी में भी कुशालपुर में पेयजल संकट नहीं आया। श्री सुनील सोनी ने कुशालपुर स्कूल में प्रार्थना शेड बनवाने का वादा इस हेतु भूमिपूजन करके पूरा कर दिया है।

वार्ड 66 पार्षद श्री कृष्णा सोनकर ने वार्ड 66 में एकमुश्त 60 लाख के नये विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ करवाने पर वार्डवासियों की ओर से दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे के प्रति मंच से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!