आंगनबाड़ी केंद्र में आकलन पत्र एवं विद्या आरंभ सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार ‘गढ़बो बचपन’ प्रोजेक्ट, एडुवीव फाउंडेशन के सहयोग से परिक्षेत्र सेक्टर संजय नगर आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर चौक छत्तीसगढ़ नगर में आकलन पत्र एवं विद्या आरंभ सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आँगनबाड़ी में क्या-क्या सीखा और उनका विकास कैसा हो रहा है, यह जानने के लिए पहली बार ‘आकलन कार्ड का वितरण’ करते हुए पलकों को बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक विकास के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की प्रगति की समीक्षा करना और पालकों को उनके सीखने के स्तर से अवगत कराना है।
पहला प्रयास: बच्चों के कौशल को ट्रैक करने के लिए पहली बार विशेष ‘आकलन कार्ड’ का वितरण किया गया। यह बहुत अच्छी पहल की गई है।

इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति प्रसाद, पर्यवेक्षक श्रीमती कविता सिन्हा, वार्ड की कार्यकर्ता श्रीमती रानू साहू, मितानिन एवं समस्त पालकगण उपस्थित रहे।




