June 14, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

गिरिराज सिंह सत्ता में बैठे है उन्हें जनता की तकलीफ नहीं दिख रही – कांग्रेस

गिरिराज सिंह सत्ता में बैठे है उन्हें जनता की तकलीफ नहीं दिख रही – कांग्रेस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताये मोदी 12 साल में कितने वादे पूरे किया?

मुख्यमंत्री साय एवं गिरिराज सिंह के बयानों पर कांग्रेस का जवाब।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों की बखान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने झूठ का पुलिंदा बताया है। तीन बार सरकार चलाने का अवसर मिलने के बाद भी भाजपा और मोदी देश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में असफल साबित हुये है। रोजगार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा सभी में मोदी सरकार की नीतियों ने देश को निराश किया। मोदी सरकार के 12 सालों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विफल साबित हुई। बात पांच ट्रिलियन इकोनामी करते है लेकिन प्रति व्यक्ति आय में भारत दुनिया के 10 देशों में कहीं नहीं है। डॉलर के बदले रुपये की कीमत घटती जा रही है, 1 डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 95 रू. हो गयी है। 2024 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 127 देशों में भारत 105 वें स्थान पर है। देश की विकास दर 6.5 से कम है, जो कोविड के बाद सबसे कम है। मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ। व्यापार संतुलन बुरी तरह से बिगड़ा है, निर्मात घटा है और आयात पर निर्भरता बढ़ी है, घरेलू उद्योग चौपट हो गये एमएसएमई का बुरा हाल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताये मोदी 12 साल में कितने वादे पूरे किया? मोदी ने 12 सालों के कार्यकाल में 1 भी वादे को पूरा नहीं किया। मोदी ने 12 सालों के कार्यकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वादा किया था कि 100 दिन में महंगाई कम करेंगे। विदेश से काला धन लाया जायेगा, हर के खाते में 15 लाख आयेंगे। 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे। 2022 तक हर घर में नल। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करेंगे, कृषि उपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा। 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे। 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा। 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी होगी। रूपया मजबूत होगा। कोई भी वादा तीन कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार 12 सालों में नोटबंदी करके, जीएसटी लगाकर, लॉकडाउन लगाकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। नोटबंदी लगाने का एक भी सार्थक कारण मोदी सरकार नहीं बता पाई, इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था अवरूद्ध हो गयी। जीएसटी के कारण देश के छोटे और मझोले व्यवसायी सड़क पर आ गये, राज्यों की वित्तीय स्थिति खराब हुई। बिना तैयारी के लॉकडाउन लगाकर मोदी सरकार ने कोविड काल में देश को भुखमरी के लिए छोड़ दिया। कृषि के लिए तीन काले कानून किसान आंदोलन तथा कृषि उपज के लिए समर्थन मूल्य को कानूनी रूप नहीं देना मोदी सरकार की बड़ी विफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला, उल्टे 45 करोड़ रोजगार के अवसर घट गये। सार्वजनिक कंपनियों को बेचा गया, विदेश नीति में भारत, अमेरिका का पिछल्गू बन गया, पड़ोसी देशों नेपाल, बंग्लादेश से हमारे संबंध ठीक नहीं रहे, मोदी ने देश की छवि को ठेस पहुंचाई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!