June 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

लोक कल्याण मेला में नारीशक्ति, युवा प्रतिभाओं और स्वरोजगार हितग्राहियों का हुआ सम्मान, विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे शामिल…

लोक कल्याण मेला में नारीशक्ति, युवा प्रतिभाओं और स्वरोजगार हितग्राहियों का हुआ सम्मान, विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे शामिल…

लोक कल्याण मेला में जनसेवा का उत्सव: सांसद विजय बघेल के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया नारीशक्ति और युवा प्रतिभाओं का सम्मान।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेला में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के साथ सहभागिता कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, नारीशक्ति, प्रतिभावान बच्चों एवं युवा साथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक कल्याण मेला शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभ मिल रहा है।

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ व्यवसायियों को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा, आर्थिक सहायता तथा आत्मनिर्भर बनने के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नारीशक्ति, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवा साथियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं का कौशल विकास और बच्चों की प्रतिभा का सम्मान ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

लोक कल्याण मेला जनसेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संकल्प का प्रेरणादायी आयोजन बनकर उभरा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!