June 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, मीठी बोली और कलाकारों का डंका पूरे देश-दुनिया में बज रहा है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, मीठी बोली और कलाकारों का डंका पूरे देश-दुनिया में बज रहा है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

बाजार चौक, चंगोराभाठा में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक गीत व ‘सुआ-सामूहिक नृत्य’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बृजमोहन।

सांसद ने ‘पैरी के धार’ ग्रुप की जोशी बहनों और कलाकारों की थपथपाई पीठ; कहा- बिना किसी स्वार्थ के छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दे रहे हैं वैश्विक पहचान।

जनता का जताया आभार: “पहले 8 बार विधायक और 5 बार मंत्री बनाया, अब दिल्ली भेजा है, मोदी जी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का नाम और रोशन करूँगा”

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा स्थित बाजार चौक में आयोजित भव्य छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं सामूहिक सुआ नृत्य कार्यक्रम में रायपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलाब को छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, मीठी बोली (गुरतूर भाषा) और यहाँ के पारंपरिक कलाकारों की जमकर सराहना की।

जोशी बहनों के ‘पैरी के धार’ ग्रुप का बढ़ाया हौसला…

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध ‘पैरी के धार’ ग्रुप की जोशी बहनों और उनकी पूरी टीम का ताली बजवाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि “यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी जोशी बहनें और ‘पैरी के धार’ की पूरी टीम लगातार छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति को पूरे देश और दुनिया में बिखेर रही है। बिना किसी व्यावसायिक लालच के जनता को अपनी माटी के रंग से जोड़ना और ऐसा सुंदर कार्यक्रम दिखाना वास्तव में सराहनीय है।”

संस्कृति को आगे बढ़ाना मेरा पुराना संकल्प…

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पूर्व में 15 वर्षों तक प्रदेश के संस्कृति मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। इसके अलावा साल 1990 से ही वे लगातार छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और यहाँ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हुए हैं। आज हमारे कलाकारों की बदौलत ही देश के कोने-कोने में छत्तीसगढ़िया संस्कृति का गौरव बढ़ रहा है।

दिल्ली में चमकेगा छत्तीसगढ़ का नाम…

क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए भावुक अंदाज में सांसद ने कहा कि, “आप सभी ने पहले मुझे 8 बार विधायक और 5 बार मंत्री बनाकर जनसेवा का मौका दिया। अब आप लोगों ने मुझे दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास (सांसद बनाकर) भेजा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि दिल्ली के मंच पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने और इसके विकास के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूँगा।”

कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष श्री अमर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती यादराम, युवा मोर्चा के महामंत्री श्री राज गायकवाड, श्री केदार धंगड़, श्री छगन चौबे, श्री कृष्ण दुबे, श्री रामप्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!