advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुखबीर की सूचना व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 09.06.26 को थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा स्थित बिजली ऑफिस के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी देवेन्द्र निर्मलकर पिता राजू निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी कृष्णा नगर कोटा बीएसयूपी कालोनी ब्लॉक नंबर 13 थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्र. 119/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।




