advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मोदी सरकार के 12 साल को आम जनता के लिए बदहाली के 12 साल थे। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का विगत 12 साल का कार्यकाल देश की जनता के लिए बेहद निराशाजनक है। उपलब्धि के नाम पर केवल महंगाई की मार, ऐतिहासिक बेरोजगारी, चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर काम करने के चलते देश में बढ़ती असमानता, अमीरी गरीबी की खाई, बढ़ती गरीबी और भुखमरी ही बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार टूट रहा है, मोदी राज में भारत की करेंसी एशिया में सबसे खराब करेंसी साबित हुई है, आर्थिक कुप्रबंधन और गलत नीतियों के चलते देश पर कर्ज का भार बढ़ रहा है आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि स्मार्ट सिटी, मेक इन इंडिया, हर साल दो करोड़ रोजगार, 2022 तक हर घर में नल, 2024 तक हर सिर पर छत के नाम पर केवल झूठ बोला गया। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद नये प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं हुये है राज्य सरकार झूठे दावे करती है, आप ही बता दे 2023 के बाद कितने आवास केंद्र ने स्वीकृत किया है?

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि धान के डैच् में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने औसत 14 प्रतिशत हर साल वृद्धि की जाती रही लेकिन मोदी सरकार में औसत वृद्धि घटकर मात्र 4 प्रतिशत रह गया है। डबल इंजन की सरकार राज्य के किसानों को यूरिया, डीएपी तक नहीं उपलब्ध करवा पा रही है। ऐसी डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार का राज्य को क्या फायदा?
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मोदी सरकार का एक सूत्रीय कार्यक्रम देश के संसाधनों की लूट है। वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रावधान को दरकिनार कर जंगल की कटाई और खनिज संसाधनों को लूटने की खुली छूट मोदी के मित्रों को दे दी गई है। नवरत्न कंपनियों को औने पौने दाम पर बेचें जा रहे हैं, रिजर्व बैंक का रिजर्व सरप्लस भी खा गए, आर बी आई का सोना तक बेच दिया गया बावजूद इसके देश के 60 प्रतिशत आबादी को गरीबी रेखा से नीचे पहुंचा कर 5 किलों राशन की लाइन में खड़े कर फर्जी उपलब्धि गिनाया जा रहा है। मोदी सरकार के 12 साल आम जनता के लिए आपदा साबित हुआ है।



