थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केन्द्री स्थित यात्री प्रतिक्षालय पास दिये थे लूट की घटना को अंजाम।
घटना में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
आरोपी धर्मेन्द्र टंडन है अपराधिक प्रवृत्ति का।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार आरोपियों की, की जा रहीं थी पतासाजी।
आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 309(4), 351(2) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध।
आरोपी धर्मेंद्र टण्डन थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 697/25 धारा 309(4), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना राखी के अपराध क्रमांक 92/18 धारा 394 भादवि. के प्रकरणों में चल रहा था फरार।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 02.05.2026 की रात्रि अपने मित्र के घर राजिम से रायपुर मोटर सायकल में आ रहा था कि रात्रि करीब 12.30 बजे अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केन्द्री के बस स्टाप यात्री प्रतिक्षालय के पास रूककर लघुशंका किया उसके बाद यात्री प्रतिक्षालय में बैठकर पानी पी रहा था, उसी समय अभनपुर की तरफ से एक सफेद काला रंग के पल्सर मो0सा0 से दो अज्ञात व्यक्ति आकर यात्री प्रतिक्षालय के आगे अपने मो0सा0 को खड़ी कर प्रार्थी के पास आये और माचिस मांगे, तो वह उन व्यक्तियों को माचिस दिया, फिर उसके बाद गांजा रखें हो तो दो बोलकर जबरदस्ती जेब में हाथ डालने लगे, तो प्रार्थी बोला मेरे पास नहीं है, उसके बाद दोनों जबरदस्ती प्रार्थी के हाथ को पकड़कर खींचते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खेत में ले गये, खेत में ले जाकर दोनों व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में गिराकर प्रार्थी के दाहिने हाथ के अंगुली में पहने सोने की दो नग अंगुठी, एवं गले में पहने एक सोने की चैन को लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 309(4), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस अधीक्षक (रायपुर ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। लूट के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक करते हुये अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी राखी निवासी धर्मेन्द्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी धर्मेंद्र टंडन की पतासाजी करते हुये उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की घटना में प्रयुुक्त पल्सर मोटर सायकल कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी धर्मेंद्र टण्डन के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 697/25 धारा 309(4), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना राखी में अपराध क्रमांक 92/18 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। थाना राखी के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया है। उक्त दोनों प्रकरणों में भी आरोपी धर्मेंद्र टण्डन की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार –
01. धर्मेन्द्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला पिता डोमार टंडन उम्र 26 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना राखी जिला रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।



