महिला आरोपी के कब्जे से 105 पौवा देशी शराब किया गया जप्त।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 06.06.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित शक्ति घाट पास पेड़ के नीचे एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर पहुंची। टीम द्वारा महिला की तलाश कर उसे चिन्हित किया गया तथा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम नेहा कण्डरा, निवासी डी.डी. नगर, रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें शराब रखी हुई पाई गई। शराब के कब्जे एवं विक्रय के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी तथा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करती रही।

महिला आरोपी नेहा कण्डरा को गिरफ्तार उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 105 पौवा देशी शराब कीमती 10,500/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 359/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार महिला आरोपी – नेहा कण्डरा पति गुलाब कण्डरा उम्र 24 साल निवासी सरोना थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर।



