अनुज शर्मा का चला जादू: चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत…
यह जीत एक नए सफर की शुरुआत है, आप सभी को इस प्रचंड विजय की बहुत-बहुत बधाई — अनुज शर्मा
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। चुनावी मैदान में एक बार फिर भाजपा के स्टार प्रचारक और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के धुआंधार चुनावी प्रचार का जादू एक बार फिर जमीन पर देखने को मिला है। उनके सघन जनसंपर्क और प्रभावी चुनावी सभाओं का परिणाम आज घोषित हुए नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनावों के नतीजों में साफ नजर आ रहा है, जहां भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार सफलता हासिल की है।
बम्हनीडीह और सहसपुर लोहारा में भाजपा का परचम…
अनुज शर्मा ने जिन क्षेत्रों में पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंकी थी, वहाँ की जनता ने भाजपा प्रत्याशियों पर अपना अटूट विश्वास जताया है:
• बम्हनीडीह नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रमेश कुमार डडसेना जी ने 889 वोटो से ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।
• सहसपुर लोहारा नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के महत्वपूर्ण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा जी ने 762 वोटो से शानदार जीत हासिल कर संगठन का गौरव बढ़ाया है।

अनुज शर्मा ने दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं…
इस भव्य और ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई संदेश भेजा है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। यह जीत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुशासन की एक नई शुरुआत है। इस अटूट विश्वास और समर्थन के लिए जनता जनार्दन का कोटि-कोटि आभार। यह जीत केवल रमेश डडसेना जी या सरिता मिश्रा जी की जीत नहीं है, बल्कि यह बम्हनीडीह और सहसपुर लोहारा के एक-एक नागरिक के विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक सफलता का असली श्रेय हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने चिलचिलाती धूप और विपरीत परिस्थितियों में भी घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाया। आपकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज कमल सीना तानकर खिला है। आज जो प्रचंड बहुमत जनता ने भाजपा को दिया है, उसने साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर है। बम्हनीडीह से श्री रमेश कुमार डडसेना जी और सहसपुर लोहारा से श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा जी को प्रचंड बहुमत से विजय होने पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई। मैं हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्षों से यही आग्रह करूँगा कि जनता ने जिस उम्मीद और भारी बहुमत के साथ आपको यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके मान को हमेशा अक्षुण्ण रखिएगा। आपका हर एक कदम नगर के विकास, हर गरीब के कल्याण और क्षेत्र की खुशहाली के लिए उठना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका कार्यकाल ऐतिहासिक और उज्ज्वल होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दोनों नगर पंचायतों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। आपके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं। इस शानदार जीत के बाद दोनों ही क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। जनता ने विकास की राजनीति को चुनकर यह साबित कर दिया है कि वे भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।



