June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

आरोपी दीपक साहू अवैध गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार…

आरोपी दीपक साहू अवैध गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना तेलीबांधा में सूचना प्राप्त होने पर की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है की सूचना पर घटनास्थल देवार पारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर, देवार पारा तेलीबांधा के कब्जे से 3.149 किलोग्राम गांजा मिलने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तेलीबांधा में विधि सम्मत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 197/26 धारा 20(बी)एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया था।

आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखे गांजा को आशीष वाधवानी से प्राप्त करना बताया था, अपराध कायमी उपरांत से निरंतर आशीष वाधवानी की पतासाजी की जा रही थी,किंतु आशीष वाधवानी घटना समय से निरंतर फरार चल रहा था, जो दिनांक 02.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिलना पर की आशीष वाधवानी देवार पारा जल विहार कॉलोनी आसपास गांजा बिक्री करने के फिराक में है की सूचना पर तुरंत विशेष टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी आशीष वाधवानी पिता सुंदर वाधवानी उम्र 31 वर्ष निवासी सुभाष नगर देवार पारा तेलीबांधा को जलविहार कॉलोनी से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा को जप्त कर आरोपी को थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस में गिरफ्तार किया गया विधि सम्मत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। विवेचना दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आशीष वाधवानी देवार पारा,सुभाष नगर एवं आसपास के एरिया में गांजा सप्लायर के रूप में भी काम करता है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!