June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी – दीपक बैज

राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी – दीपक बैज

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बेमेतरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था राज्य की बेलगाम नौकर शाही का एक नमूना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। बेमेतरा में पूरी सरकार के समक्ष सरकारी कार्यक्रम में अव्यवस्था पसरी रहती है पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को मंच से रोष प्रकट करना पड़ता है। इसके पहले विधायक के सामने जनपद का सीईओ, कार्यकर्ता को बिगाड़ लेने की चुनौती देता है। बेमेतरा के ही सुशासन त्यौहार में वरिष्ठ मंत्री, सरकारी अमले और पुलिस पर शराब बेचने का आरोप लगाते है। राजधानी में भरे मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के कोने-कोने में अधिकारियों को अवैध शराब बिकवाने का खुला आरोप लगाते है। यह घटनाएं बताती है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था सब खत्म हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री दयालदास बघेल के द्वारा अधिकारियों को दी गयी चेतावनी बताती है कि सत्तारुढ़ दल के वरिष्ठ नेता भी सरकार और सरकारी अमले के काम-काज से संतुष्ट नहीं है। दलीय प्रतिबद्धता के कारण सीधे सरकार पर प्रहार नहीं कर पा रहे लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल तो लगातार खड़े हो रहा है। इसके पहले वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर भी राज्य की बेलगाम नौकरशाही पर सवाल खड़ा करते रहे है। उन्होंने तो भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्टर द्वारा प्रताड़ित करार का आरोप लगा चुके है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में सिर्फ प्रशासनिक अराजकता ही नहीं हावी है, सत्ता रूढ़ दल के लोग भी मारपीट और दादा गिरी पर उतारू हो गए है। विधायक तहसीलदार से मारपीट करते है, पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पार्षद पानी मांगने पर हत्या कर देते है। छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!