June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

अभनपुर के पास गांव में महिला की संदिग्ध मौत…

अभनपुर के पास गांव में महिला की संदिग्ध मौत…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी में एक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जबकि उसकी छोटी बहन उसी कमरे में बेहोशी की हालत में खाट पर पड़ी मिली। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार मानिकचौरी की रहने वाली भोज बाई रात्रे (58 वर्ष) और मीरा बाई रात्रे (55 वर्ष) दोनों सगी बहनें गांव में रहकर अपना जीवन-यापन करती थीं, जबकि उनके अन्य परिजन रायपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात दोनों बहनों ने साथ में भोजन किया और सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई, तब आसपास के लोगों को शक हुआ।

लोग जब घर के भीतर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। बड़ी बहन भोज बाई जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि छोटी बहन मीरा बाई खाट पर बेहोश हालत में मिली। दोनों की हालत देखकर पूरे इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बेहोश महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में फिलहाल मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!