advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिला अध्यक्ष शांतनु झा के निर्देशानुसार जिला महासचिव गोपाल वर्मा के नेतृत्व में NSUI जिला रायपुर द्वारा 22/05/2026 को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर B.A. LL.B. पंचवर्षीय पाठ्यक्रम एवं LL.M. के छात्रों की परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग की गई थी।
AIBE-21 तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं से टकराने के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। NSUI ने छात्रहित में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा तिथियों में संशोधन कर उचित राहत प्रदान करने का निवेदन किया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने NSUI की मांगों पर शीघ्रता से संज्ञान लेते हुए 25/05/2026 को संशोधित समय-सारणी जारी की है। जिसके अनुसार अब B.A. LL.B. Part-5, Second Semester की परीक्षा 27/06/2026 को तथा LL.M. की परीक्षा 13/06/2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथियों में हुए रात्मक बदलाव से AIBE-21 की तैयारी कर रहे छात्रों सहित सभी परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब छात्र अपनी वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ AIBE-21 व अन्य परीक्षाएं भी बिना किसी तनाव के दे सकेंगे। छात्रों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए NSUI जिला रायपुर संगठन का आभार व्यक्त किया है।
उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष भोजराज चौहान, जयंत, सोहेल, योगेश, हेमंत, श्रद्धा, प्रिया, ऋषिका, हिमांशु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला महासचिव गोपाल वर्मा ने कहा, _”छात्रों की उचित मांगों को पूरा करने के लिए हम विश्वविद्यालय प्रशासन, DSW एवं समस्त छात्र शक्ति का हृदय से धन्यवाद करते हैं। जिला अध्यक्ष शांतनु झा जी के नेतृत्व में NSUI सदैव छात्रों के साथ खड़ी है। जब-जब छात्रों को परेशानी आएगी, NSUI उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।



