advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। डेक एकेडमी सैनिक स्कूल गोस्वामी सर एंड साहू सर क्लासेज द्वारा आयोजित डेक अचीवर्स अवार्ड 2026 समारोह बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, मिलिट्री स्कूल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर संस्था एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव रहे, जबकि कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में योगेंद्र सिंह यादव (परमवीर चक्र) की विशेष उपस्थिति ने विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित साहू ने की।

समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में श्री गोपाल ताम्रकार, डॉ. एम. मोना सेन, श्री गणेश देशमुख, श्रीमती नूतन अग्रवाल पंडा, श्री योगेश दास मिश्रा, डॉ. वानिका राय, श्री विनोद साहू, श्री नीरज मिश्रा, श्री गौरव चिंगरी, श्री दिनेश साहू, श्री अरुण चंदेल, श्रीमती संगीता बोरा, श्रीमती अनुश्या दत्त, आरती दास, कर्नल डॉ. दिलीप अवधिया, मेजर अंकित चौहान, कर्नल रश्मिकांत चौधरी, श्री तीरथ गजेंद्र तथा श्री अनंत श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

योगेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डेक एकेडमी लगातार ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डेक एकेडमी द्वारा भिलाई में नई शाखा के वर्चुअल उद्घाटन की भी घोषणा एवं शुभारंभ किया गया, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
संस्था के संचालकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।



