June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

बड़ा हादसा: सुबह सिमगा के पास कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, यातायात हुआ प्रभावित…

बड़ा हादसा: सुबह सिमगा के पास कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, यातायात हुआ प्रभावित…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, सिमगा। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत दरचुरा के पास कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर पलटते ही उसमें भरा कोयला पूरे हाईवे पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।जानकारी के अनुसार ट्रेलर कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दरचुरा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।कोयला सड़क पर फैल जाने के कारण रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिमगा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली।पुलिस द्वारा सड़क से कोयला हटाने का कार्य शुरू कराया गया तथा पलटे ट्रेलर को हटाने के प्रयास किए गए। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात को सुचारु करने की कार्रवाई जारी रही।स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!