June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

तेज रफ्तार कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्चे…

तेज रफ्तार कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्चे…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, खरसिया। भीषण गर्मी के बीच तेज रफ्तार का सफर एक दंपत्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से आ रहे एक पति-पत्नी की सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार CG13AE4970 नेशनल हाईवे पर चपले के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि चिलचिलाती गर्मी के कारण कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार तेज होने की वजह से कार सीधे जाकर सड़क के बीच बने डिवाइडर (लोहे की बैरिकेडिंग) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछला कांच (रियर विंडशील्ड) चकनाचूर हो गया।

इतनी भीषण टक्कर के बाद भी भगवान का शुक्र रहा कि कार में सवार पति-पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें खरोंच तक नहीं आई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य में मदद की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!