June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

हत्या को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार…

हत्या को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार…

प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया सभी को।

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस अण्डरब्रीच के ऊपर वॉल्टियर रेलवे लाईन के पास किये थे मृतक विशाल बाघ उर्फ बिट्टू की हत्या।

प्रकरण में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

 कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू तथा घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन किया गय है जप्त।

आरोपियो/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 21.05.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस अण्डरब्रीच के ऊपर वॉल्टियर रेलवे लाईन के पास अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक किया गया, मौके पर 01 व्यक्ति का शव लथपथ हालत में पड़ा था पूछताछ करने पर मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू निवासी जागृति नगर थाना खमतराई के रूप में की गई, प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मृतक के शरीर पर वार कर उसकी हत्या किया जाना प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

आरोपी की पतासाजी हेतु टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर सक्रिय किया गया। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि देवेन्द्र नगर निवासी कुणाल दीप को अपने अन्य साथियों के साथ आखिरी बार घटना स्थल पर मृतक के साथ देखा गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुणाल दीप की पतासाजी कर पकड़कर साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी अरविन्द बाघ उर्फ आशी तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है के साथ मिलकर उक्त हत्या की घटना को कारित करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी कृणाल दीप ने बताया कि मृतक विशाल बाघ उर्फ बिट्टू से उसका पुराना विवाद था जिसके कारण दिनांक घटना को घटना स्थल में उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक विशाल बाघ उर्फ बिट्टू के शरीर पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर उनके विरुद्ध थाना गंज में कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में धारा 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार –

01. अरविन्द बाघ उर्फ आशी पिता फोटू बाघ उम्र 20 साल निवासी जागृति नगर वॉल्टियर गेट थाना खमतराई रायपुर।

02. कुणाल दीप पिता स्व. बिनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर उत्कल थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

 03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!