दिनांक 18.05.2026 को खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आरव्हीएच कालोनी में दोनों पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते हुआ था विवाद।
दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना खमतराई में हत्या के प्रयास के तहत है दर्ज की गई है प्रकरण।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा गुण्डागर्दी, चाकूबाजी, गुटबाजी के प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत आरव्हीएच कालोनी खमतराई में दो पक्षों में जिनमें एक पक्ष प्रार्थी अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी खमतराई रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आयुष ठाकुर एवं पीयूष ठाकुर द्वारा दिनांक 18.05.2026 को संध्या 17.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरव्हीएच कालोनी बालाजी चौक के पास झगड़ा कर रहे थे उसी दौरान प्रार्थी एवं उनके मित्र जीवन बघेल द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी आयुष ठाकुर द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकु से जीवन बघेल के सिने एवं दोनो बाह में प्राण घातक हमला किया,पीयूष ठाकुर द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 355/2026 धारा-296,115 (2),351 (3), 109,3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार दूसरे पक्ष के प्रार्थी अमन ठाकुर निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.05.2026 को शाम करीबन 17.30 बजे आरव्हीएच कालोनी खमतराई में प्रार्थी के भाई आयुष ठाकुर को आरोपी जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अश्लिल गाली गलौज कर धारदार वस्तु से उसके भाई आयुष ठाकुर के माथे, सिर, पीठ में मारकर चोट पहुंचाने हुंचाने कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 356/2026 धारा-296,115 (2),351 (3),109,3 (5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। दोनो प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे से पृथक-पृथक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –
01. पीयूष ठाकुर पिता जितेन्द्र ठाकुर उम्र-19 वर्ष साकिन गोवर्धन नगर खमतराई रायपुर।
02. जीवन बघेल पिता राजकुमार बघेल उम्र 23 वर्ष साकिन छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी, खमतराई रायपुर।
03. मुकेश डोंगरे पिता दिलीप डोंगरे उम्र-24 वर्ष साकिन छोटापारा, डब्ल्यूआरएस कालोनी, खमतराई रायपुर।



