June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला नर कंकाल, फैली सनसनी…

जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला नर कंकाल, फैली सनसनी…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, कोरबा। जिले के रजगामार इलाके में सुआपहाड़ जंगल में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है, जो मार्च महीने से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उनकी पहचान की।

बुधवार को ग्रामीणों ने घने जंगल में पेड़ से कंकाल लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कंकाल पहाड़ के करीब 25 किलोमीटर अंदर जंगल क्षेत्र में मिला।

परिजनों के अनुसार मान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे और होली के बाद अचानक घर से लापता हो गए थे।

काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिवार ने रजगामार चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कंकाल को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!