June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

महतारी जतन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य का सहारा…

महतारी जतन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य का सहारा…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। राजकिशोर नगर समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा महिला श्रमिक जयोति गोंड को 20000 की आर्थिक सहायता दी गई है, सहायता राशि प्राप्त करने के बाद ज्योति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्योति ने बताया कि वह राशि का उपयोग बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में करेगी और इसे सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। ज्योति ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में ना केवल समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

हरसिंगार भवन सामुदायिक भवन में आयोजित इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!