June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

फूलबासन बाई यादव से मिले विधायक देवेंद्र यादव…

फूलबासन बाई यादव से मिले विधायक देवेंद्र यादव…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, भिलाई। पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई का गत दिनों अपहरण का प्रयास किया गया है। हालाकि अपराधी असफल रहे लेकिन इस पूरे मामले ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मामले को लेकर चिंतत भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार की सुबह फूलबासन देवी से मिलने पहुंचे।

फूलबासन देवी भी देवेंद्र यादव को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाई और गले लग कर फूट फूट कर रोने लगी। अपनी पीड़ा बताई। काफी देर तक चर्चा करने के बाद देवेंद्र यादव मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहन फूलबासन के साथ जो घटना हुई है वह बहुत ही चिंता जनक है। जिस तरह से पद्मश्री अवार्डी, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है, विश्व भर में जिनका नाम है। उनके अपहरण का प्रयास शासन और पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है। हालाकि वे वे अपने हिम्मत और सजगता से अपनी जान बचा पाई है। लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार को गहराई से इसकी जांच करनी चाहिए। जो ऊपर दिख रहे चेहरे सिर्फ वे ही नहीं उनके पीछे पिछे अपराधिकायों को पकड़ना चाहिए। मुझे इसके पीछ़े बड़ा शडयंत्र दिखता है। फूलबासन बहन वनांचल की महिलाओं बच्चों के लिए काम करती है। 20-20-25-25 किलोमीटर पैदल चलती है। उनकी मदद करती है। ऐसी बहन के लिए सुरक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार विधायक और पूर्व विधायक को सुरक्षा देती है उसी तरह से सुरक्षा देना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने अपना 28 साल समाज के हित और महिलाओं के उत्थान में लगा दिया है। उसकी सुरक्षा जरूरी है। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। लेकिन एक भाई होने के नाते हम उनके हर दुख-सुख में साथ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन यादव, जीतू मुदलियार खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापुर हेमा देशमुख, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली प्रदेश सचिव कांग्रेस मेहुल मारु, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मानव देशमुख एवं विशु अजमानी, NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा आदि उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!