पेंडिंग ई-चालान का लोक अदालत हेतु रजिस्ट्रेशन कराने आज 7 मई को आखिरी तारीख…
दिनांक 7 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी रायपुर में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। ज्ञात हो कि दिनांक 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना प्रस्तावित है जिसमें काफी संख्या में वर्ष 2025 का पेंडिंग ई-चालान का निराकरण किया जाएगा, अतः जिन वाहन चालकों का वर्ष 2025 का ई-चालान पेंडिंग है वे दिनांक 07.05.2026 को सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी रायपुर में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा जिसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे, लोक अदालत के बाद ऐसे वाहन चालक जिनका ई चालान पेंडिंग है उनके वाहन को जप्ती की कार्यवाही जाएगी।




