June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

DAC Achiever Award Ceremony 2026 में कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि…

DAC Achiever Award Ceremony 2026 में कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में DAC Achiever Award Ceremony 2026 में परमवीर चक्र सम्मानित कैप्टन श्री योगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। डेक एकेडमी के संचालक श्री डी.पी. गोस्वामी सर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दिनांक : रविवार, 24 मई 2026 को समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान : दीन दयाल ऑडिटोरियम, रायपुर छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में अब तक चयनित एवं क्वालिफाइड सभी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को श्री कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के हाथों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, सफलता एवं अभिभावकों के अमूल्य योगदान को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा।

श्री गोस्वामी सर ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर इसे सफल बनाएं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!