कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही एवं बढ़ते दबाव के कारण सरहदी जिलों से हो रहीं है सप्लाई।
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से कुल 73 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 29,200/- रूपये।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
आरोपी मोह. अनीश वर्ष 2025 में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में थाना टिकरापारा से रह चुका है जेल निरूद्ध।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 04.05.2026 को एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित शमशान घाट के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें हुए हैं तथा उसकी अवैध बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य बताए गए स्थान पर पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, जिसके दौरान कुल 02 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कपिल तिवारी एवं मोहम्मद अनिस होना बताया। तत्पश्चात विधिसम्मत तरीके से उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमो एवं नाईट्रोसन-10 बरामद होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वे टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहे थे।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 73 नग स्पासमो एवं नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 29,200/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी मोहम्मद अनीश को वर्ष 2025 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ टिकरापारा क्षेत्र में पकड़ा गया था, जिसके संबंध में आरोपी मोह. अनीश के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 809/25, धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी…
01. कपिल तिवारी पिता स्व. नीलकमल तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन दुर्गा नगर अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।
02. मोहम्मद अनीश पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 52 वर्ष निवासी संजय नगर मदनी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।



