June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सरगुजा में दो बालिकाओं से सामूहिक दुराचार, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं…

सरगुजा में दो बालिकाओं से सामूहिक दुराचार, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अंबिकापुर के सीतापुर में दो नाबालिक बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घटना 24 अप्रैल के रात की है, 4 बच्चियां शादी से आ रही थी 9 बदमाश उनको रास्ते में रोक कर गैंगरेप किया। यह बच्चियां विशेष पिछड़ी जनजाति की है। प्रदेश में महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनायें रुक नहीं रही है। जशपुर, रायगढ़, कवर्धा, बालोद सभी जगहों पर आदिवासी बच्चियों के साथ दुराचार की घटनायें हुई है। यह घटनायें विचलित करने वाली और शर्मनाक है। प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है, सरकार महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षित वातावरण दे पाने में असफल साबित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के प्रशासन में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 8 से 9 महिलाएं दुराचार के शिकार हो रही है, हर दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है, सरकारी आश्रम स्कूलों में नाबालिक बच्चियों गर्भवती हो रही है, जब पीड़िता थाने जाते हैं तो एफआईआर करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें डराया धमकाया जाता है। साय सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का भय अपराधियों में खत्म हो गया है, सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण मिलने से उनके हौसले बुलंद है। नशे के अवैध कारोबार को सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं का संरक्षण है जिसकी वजह से ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, कोकीन, एचडी ड्रग्स, नशा, सिरप और नशे की गोलियां गली-गली में बिक रही है जिसके प्रभाव से छोटे-छोटे नाबालिक बच्चें भी अपराध की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। भाजपा के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!