June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City State

आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी ने बाथरूम में छुपकर बचाई जान…

आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी ने बाथरूम में छुपकर बचाई जान…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। जिले में एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र की STF कॉलोनी में आरक्षक के परिवार पर हुए हमले में उसकी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज ने आरक्षक की पत्नी और बेटे पर चाकू से 10 से 12 वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान घर में मौजूद आरक्षक की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बेटी ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

अवैध संबंध और रंजिश का मामला…

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरक्षक नितेश यादव और आरोपी सरोजनी भारद्वाज के बीच कथित अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एक दिन पहले भी घर आई थी, जिसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसी रंजिश के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!