June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

100 से अधिक पटवारियों का हुआ तबादला…

100 से अधिक पटवारियों का हुआ तबादला…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, सूरजपुर। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कलेक्टर ने एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों का नाम शामिल है।

जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने उन कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों का एक साथ तबादला होना असामान्य माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!