June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

युवक, युवती बिल्डिंग की छत से गिरे, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर…

युवक, युवती बिल्डिंग की छत से गिरे, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर…

छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर प्रेम प्रसंग की आशंका।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती के गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। युवती को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मृत युवक की पहचान चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय (23) के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था। घायल युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!