June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

निजी विमान क्रैश, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम…

निजी विमान क्रैश, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम…

हरियर एक्सप्रेस, जशपुर। जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं हैं। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलते ही SSP लाल उमेद सिंह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर पुलिस- प्रसाशन मौजूद है।

advertisement…

बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरापहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

एसएसपी भी घटनास्थल के लिए हुए रवाना 

वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!