June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

जनता भाजपा सरकार के मंत्रियो को बादाम खिलाये मोदी गारंटी याद दिलाये…

जनता भाजपा सरकार के मंत्रियो को बादाम खिलाये मोदी गारंटी याद दिलाये…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बिलासपुर में बादाम खिलाने के बाद फ़ाईल मिलने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता को अब भाजपा सरकार मंत्रियो को बादाम खिलाकर मोदी की गारंटी याद दिलाना चाहिए।ढाई साल की सरकार में मलाई खाने में मंत्री इतना मशगूल हो गए है कि उन्हें जनता किये वादा को पूरा करने की याद नही आ रही है।मोदी गारंटी में 1लाख सरकारी नोकरी,57000 शिक्षकों की भर्ती,महिला स्व सहायता समूह को रेडी टू ईट का काम,500 रु में रसोई गैस सिलेंडर,5 लाख अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण,कालेज के छात्रों को निःशुल्क बस सेवा,महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को 1 हजार रुपया महीना,18 लाख नया पीएम आवास,ग्राम पंचायतों नगद भुगतान और डिजिटल सेवा,पुलिस कर्मियों के लिए आवास,मितानिन एवं रसोइयां,सफाई कर्मियों की वेतन में 50% वृद्धि सहित अनेक गारंटी दी गई थी अब उन गारंटियों की भाजपा नेता और सरकार के मंत्रीयों को याद नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ढाई साल की सरकार में प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता फैल गई है जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे फ़ाईल गुमने पर अधिकारियों को बादाम खिलाकर याददाश्त दुरुस्त करने पड़ रहे है तब जाकर अधिकारी को चेत आ रहा है वही हाल सरकार के मंत्रियों का भी हो गया है।जिस प्रकार से प्रदेश में मंत्रियो का रवैया जनता के प्रति उदासीन है इससे परेशानी बढ़ी है।हर विभाग में जनता को काम करने संघर्ष करना पड़ रहा है।मंत्रियों को बादाम खिलाने से शायद जनता को दिए मोदी गारंटी की याद आ जाये और उस दिशा में सरकार काम करे।मोदी की गारंटी पूरा करने अब मात्र दो साल का समय बचा है फिर गारंटी खत्म होने के साथ सरकार से भाजपा की बिदाई तय है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!