June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा ‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव…

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा ‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव को ‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन…

यह सम्मान वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। शकुंतला फाउंडेशन ने माधव लाल यादव जी के 30 वर्षों से अधिक समय से किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों, विशेषकर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का सौंदर्यकरण, गौ सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर माधव लाल यादव ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे कृष्ण मित्र फाउंडेशन परिवार और उन सभी दानदाताओं का है जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में सहयोग करते हैं। सरजू बांधा मुक्तिधाम को एक आदर्श सेवा स्थल बनाना हमारा संकल्प है।”

श्री माधव लाल यादव को अब तक प्राप्त प्रमुख सम्मान:

– समाज रत्न सम्मान 1998

– संत गाडगे सद्भावना सम्मान 2013

– गौ सेवक सम्मान 2016

– समाज गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2018

– अक्षत सम्मान 2022

– उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान 2023

– आशा किरण सम्मान 2026 – शकुंतला फाउंडेशन द्वारा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!