June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

रिश्वत मांगने वाला सब इंस्पेक्टर हुआ सस्पेंड…

रिश्वत मांगने वाला सब इंस्पेक्टर हुआ सस्पेंड…

हरियर एक्सप्रेस, गरियाबंद। सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन…

मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

वायरल ऑडियो से खुलासा…

पहले ऑडियो में प्रार्थी उप निरीक्षक से 10 हजार रुपए लेने और काम न होने की बात करता सुनाई देता है। वहीं उप निरीक्षक कथित तौर पर जवाब देते हैं कि पैसा उन्हें नहीं मिला, बल्कि डीएसपी द्वारा लिया गया है। बातचीत में केस डायरी और कार्रवाई से जुड़े पहलुओं का भी जिक्र सामने आया है।

दूसरे ऑडियो में प्रार्थी की पत्नी से बातचीत सामने आई है, जिसमें उप निरीक्षक किसी व्यक्ति का फोटो लाने और डीएसपी से मिलवाकर पैसे वापस दिलाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

हमले के मामले से जुड़ा विवाद…

जानकारी के मुताबिक, यह मामला एक महिला पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें दो जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगे थे। पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपियों के बजाय उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया और केस दबाने के लिए रिश्वत ली गई।

जांच के आदेश…

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। उन्हें 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का सख्त रुख…

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!