June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: 3 पैनल ध्वस्त, 20 गिरफ्तार…

आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: 3 पैनल ध्वस्त, 20 गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आईपीएल के दौरान सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर, मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में दबिश देकर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सट्टा संचालन के तीन बड़े पैनल नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की निगरानी में की गई। यह गिरोह पिछले एक साल से ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था।

ऐसे खुला नेटवर्क का राज

13 अप्रैल को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति कार में बैठकर मोबाइल के जरिए आईपीएल सट्टा चला रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनदीप सिंह को पकड़ा।

मोबाइल जांच में सामने आया कि वह ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए आईडी बनाकर सट्टा संचालित कर रहा था। पूछताछ में उसने अपने साथियों और देश के अलग-अलग शहरों में फैले नेटवर्क का खुलासा किया।

विज्ञापन…

मुंबई और ओडिशा में रेड

जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में छापेमारी की।

मुंबई रेड: हर्ष नागदेव समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, 62 मोबाइल और 6 लैपटॉप जब्त

भवानीपटना रेडः खुमान साहू समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद

दुर्ग कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और नगदी जब्त

भारी मात्रा में सामान जब्त

पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 3 एलईडी, 3 वाईफाई राउटर, 1 कार और करीब 1.95 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है।

करोड़ों का लेन-देन

जांच में सामने आया है कि आरोपी म्यूल खातों के जरिए पैसे का लेन-देन करते थे। बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का पता चला है। पुलिस अब वित्तीय जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है।

कई राज्यों से जुड़े आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों का संबंध छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा से भी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान सट्टा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी (रायपुर से) –

01. मनदीप सिंह पिता गुरमित सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी टाटीबंध एमआईजी 97 आमानाका थाना आमानाका रायपुर।

02. कमलेश देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 40 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा श्रीराम नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई से) –

01. धरम राज पिता शिव कुमार चिराम उम्र 23 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।

02. फत्ते सिंह यादव पिता शोभित राम यादव उम्र 23 साल निवासी निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।

03. कुनाल भोई पिता दीपक भोई उम्र 27 साल निवासी महासमुंद नयापारा वार्ड नंबर 05 थाना महासमुंद (छ.ग.)। महासमुंद जिला

04. शत्रुघन कुमार कोमरे पिता नरेश कोमरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम हितकसा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।

05. सुनील कुमार कोमरे पिता फगूराम कोमरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।

06. तुलसी दास उर्फ प्रिंस पिता जैनेन्द्र नामदेव उम्र 34 साल निवासी ग्राम सिलौण्डी थाना नवरोजाबाद जिला उमरिया (म.प्र.)।

07. शुभम शीतलानी पिता रामचंद शीतलानी उम्र 26 साल निवासी रतनपुर पुराना बस स्टैण्ड रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। के पास थाना

08. हर्ष नागदेव पिता लोकचंद नागदेव उम्र 29 साल निवासी कचहरी चौक होटल पंजाब पैलेस की बाजू वाली गली थाना मौदहापारा रायपुर (छ.ग.)।

09. सुशील कुमार पासवान पिता तिलक राम पासवान उम्र 30 साल निवासी ग्राम डेण्डा पोस्ट परसरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)। लालपुर थाना

गिरफ्तार आरोपी (उडीसा से)

01. खुमान साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 24 साल निवासी सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 16 पार्षद निवास के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

02. गौरव राय पिता स्व. बिहारी लाल राय उम्र 24 साल निवासी छावनी मंगल बाजार जागृति स्कुल के पास थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग।

03. शुभम उईके पिता शिवराज उईके उम्र 22 साल निवासी जयंती नगर वार्ड क्रमांक 16 मोहन पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग। किराना के

04 आकाश सागर पिता जाधो सागर उम्र 26 साल निवासी रायपुर नाका दुर्ग वार्ड क्रमांक 47 रेलवे कालोनी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग।

05. किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 25 साल निवासी किराना स्टोर के राजीव नगर अशोक चौक एम के एम पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

06. अभिषेक कुमार भारती पिता प्रहलाद भारती उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर स्ट्रीट नंबर 22 गली नंबर 04 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

07. विनय कुमार पिता ओसिहुर सिंह उम्र 25 साल निवासी खुर्सीपार सेक्टर 11 गली नंबर 05 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

गिरफ्तार आरोपी (दुर्ग से)

01. हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग।

02. सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!