June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

बहुजन समाज पार्टी: रायपुर जोन इकाई के तत्वाधान में जनसभा का भव्य आयोजन…

बहुजन समाज पार्टी: रायपुर जोन इकाई के तत्वाधान में जनसभा का भव्य आयोजन…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बहुजन समाज पार्टी रायपुर जोन इकाई के तत्वावधान में दिनांक 14 अप्रैल 2026, दिन-मंगलवार, समय 11 बजे से स्थान- इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा तालाब रायपुर (छ.ग.) में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर जोन स्तरीय जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आकाश आनंद (राष्ट्रीय संयोजक बसपा), विशिष्ट अतिथि राजाराम (केन्द्रीय को-ऑर्डिनेटर पूर्व साम्यवादी व प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग.), श्याम टंडन (प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ.ग.) शामिल होंगे।

अन्य विशिष्ट अतिथिगण में देवलाल सोनवशी (प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ.ग.), श्रीमती इंदु बंजारे (पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), इंजी. रामेश्वर खरे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), दूजराम बौद्ध (पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), लालसाय खुटे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), छबीलाल रात्रे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), ओ.पी बाचपेई (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बसपा छ.ग.) लता गेदाम (पूर्व प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग.), शेखर गंजीर (प्रवेश महासचित बसपा छ.ग.), गौरी जांगड़े (नगर पंचायत अध्यक्षा), लता लक्ष्मे (जिला पंचायत सदस्य), रोहित डहरिया (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), दिलहरण अनंत (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), बसंत सिन्हा (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), मनीष बख्शी (प्रदेश सचित बसपा छ.ग.), रामसहाय कोर्सम (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.), जे.पी बंजारे (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.), संतोष देवांगन (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.) संतोष यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा छ.ग.), राजकुमार पात्रे (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बसपा छ.ग.), सदानंद मार्कण्डेय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ.ग.), रमाकांत कैवर्त, भूषण नादिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों से अनुरोध है किया गया है कि जोन स्तरीय जयंती समारोह को तन-मन-धन से सहयोग करके सफल बनायें।

तुम्हारी सभी समस्याओं का समाधान राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी में है। इसलिए जाओं अपने घरों की दीवारों पर लिख दो कि तुम्हे इस देश का शासक बनना है।

– बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी

निवेदक – बहुजन समाज पार्टी, जोन इकाई रायपुर, छत्तीसगढ़।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!