June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री का सपना हो रहा चकनाचूर…

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री का सपना हो रहा चकनाचूर…

हरियर एक्सप्रेस, बीजापुर। बीजापुर जिले के पिटेतुंगोली की सड़क कागजों में 13 KM बानी और जमीनी हकीकत में सिर्फ 05 KM सड़क का ही निर्माण हुआ है।।8 पुलिये भी गायब।सिर्फ 02 पुलिया के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बीजापुर में करोड़ों का खेल उजागर होता दिख रहा है।कागजों में 13 किलोमीटर सड़क और 8 पुलिया का निर्माण पूरा दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया,लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।

विभगिया सूचना पटल (बोर्ड) ने खोली पोल

मौके पर लगे विभागीय सूचना पटल (बोर्ड) में साफ-साफ दर्ज है—गीदम बीजापुर मार्ग से पीटे तुंगाली,पैकेज क्रमांक-CG-17-303

सड़क की लंबाई: 13 KM

पुलिया की संख्या-08

कार्य प्रारंभ तिथि-02/07/2019

कार्य पूर्णता तिथि-15/05/2020

ठेकेदार-दंगल बिल्डर्स (रायपुर)

लेकिन जब मीडिया की टीम गांव पंहुची तब वस्तु स्तिथि देख कर दंग रह गए।सड़क का निर्माण करीब 05 किलोमीटर तक हुआ है।वंही कई हिस्सों में सड़क अधूरी या गायब हो चुकी है।वंही विभगिया सूचना पटल पर 08 पुलिया दर्ज है।लेकिन मौके पर सिर्फ 02 पुलिया के लिए सिर्फ गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है।

इस पूरे निर्माण कार्य को द हंगल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अंजाम दिया गया है।ऐसे में सवाल उठता है अधूरा काम होने के बावजूद भुगतान कैसे हुआ?क्या कंस्ट्रक्शन कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी माप दर्ज की गई?आधा काम,करोड़ो का भुगतान — किसके इशारे पर खेल? पूरी राशि किस अधिकारी ने पास की? माप पुस्तिका (MB) में फर्जी एंट्री किसने की? जांच से अब तक बचाव क्यों?

विज्ञापन…

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों ने कहा एनएच से पिटे तुंगाली तक कुल 13 किलो मीटर लंबी सडक का निर्माण होना था।सड़क के साथ 08 पुलिया के भी निर्माण होना था।लेकिन सड़क को पूर्ण हुए आज 06 साल होने को है लेकिन आज तक सिर्फ 05 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है।वंही पुलिया की बात करे तो इस सड़क पर 08 पुलिया का निर्माण होना था।लेकिन ठेकेदार ने इस सड़क पर एक भी पुलिया के निर्माण नही हुआ है।सिर्फ दो पुलिया के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है।बारिश के दिनों के अलावा एम्बुलेंस और राशन लाने में बहुत परेशानी होती है।।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आधी अधूरी सडक एवं पुलिया के जल्द जल्द से निर्माण करे ताकि आने वाले दिनों में बारिश का मौसम आने वाला है और परेशानी से बचा जा सके।।

संतोष लेकाम सरपंच पिटे तुंगाली ने कहा 13 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह झूठ है। यहां मुश्किल से 05 किलोमीटर सड़क का काम हुआ है। पुलिया तो कहीं दिखती ही नही। सिर्फ 02 पुलिया के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिया। PMGSY विभाग एवं ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन पर मिट्टी डाल दी गई, लेकिन उसे समतल तक नहीं किया गया। इससे फसलें बर्बाद हो गईं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ठेकेदार ने नक्सल क्षेत्र का बहाना बनाकर मानकों की अनदेखी की है। जबकि आज की स्थिति में निर्माण की समय-सीमा पूरी हो चुकी है,लेकिन सड़क आज भी अधूरी है। न गुणवत्ता है, न मानक, न पारदर्शिता।

PMGSY जैसी योजना जो गांवों को जोड़ने के लिए बनी थी,अब कागजों में विकास और जमीन पर भ्रष्टाचार का उदाहरण बनती जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!