June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल एवं मकान सूचीकरण 01 से 30 मई तक…

स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल एवं मकान सूचीकरण 01 से 30 मई तक…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल 2026 की अवधि में संपादित होगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल संचालन के लिए जनसामान्य की जागरूकता एवं सक्रिय सहयोग को अत्यंत आवश्यक माना गया है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु उपलब्ध निःशुल्क प्रचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

प्रचार-प्रसार के लिए निम्न प्रमुख माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं—

नगर निकायों की कचरा संग्रहण गाड़ियों में लगे ऑडियो सिस्टम के माध्यम से जनगणना संबंधी संदेशों एवं जिंगल का प्रसारण शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के एलईडी डिस्प्ले तथा नोटिस बोर्ड पर जनगणना से संबंधित वीडियो एवं स्लोगन का प्रदर्शन।

प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल एवं चौराहों पर उपलब्ध सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से जागरूकता संदेशों का प्रसारण।

स्थानीय केबल नेटवर्क एवं जिला स्तरीय आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग।

स्कूल, बस स्टॉप, ग्राम पंचायत एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रिंट ऐड एवं होर्डिंग का प्रदर्शन।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के प्रचार-प्रसार तथा 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रचार गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करना आवश्यक बताया गया है। जनगणना से संबंधित स्लोगन, वीडियो, जिंगल/ऑडियो एवं अन्य प्रचार सामग्री एक गूगल ड्राइव लिंक पर उपलब्ध कराई गई है, जिसका उपयोग कर अधिकारी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि विकास योजनाओं के निर्माण में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!