हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रतीक पुरी गोस्वामी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता है। बेमेतरा जिले के ग्राम पदमी निवासी प्रतीक पुरी गोस्वामी, पिता रोशन पुरी गोस्वामी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है।
प्रतीक ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन…
उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और स्वयं के समर्पण को जाता है।
प्रतीक बचपन से ही अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं, जिन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास किया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है।
सैनिक स्कूल में प्रवेश के बाद प्रतीक का सपना देश सेवा में योगदान देना है और आगे चलकर वे भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।




