सरकार का आर्थिक प्रबंधन चरमरा गया है।
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सरकार आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों का भुगतान नही कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1585 करोड़ रू. का भुगतान अभी निजी अस्पतालों का लंबित है। अस्पतालों के खर्चे है दवाई का खर्चा है, स्टाफ का खर्चा है, मेंटेनेंस का खर्चा है, बिजली का खर्चा है। उसके बाद इन्होंने मुफ्त इलाज किया अब उनका पैसा नही देंगे, तो स्वाभाविक है कि अस्पताल वाले सरकार से भुगतान के लिए मांग करने पत्राचार करेंगे विरोध करेंगे, इलाज का पैसा मांगने पर आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया कि आप पैसा मांग रहे है यह तो अत्याचार है।
विज्ञापन…
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सिर्फ आयुष्मान योजना में नहीं सरकार ने निजी स्कूलों को धमकाया है कि आरटीई में एडमिशन नही देंगे और मान्यता रद्द कर देंगे, उनका पैसा तो बढ़ाये 2011-2014 मे जो रेट फिक्स किया था 2026 में उसी फीस में पढ़वाना चाहते है। यह सरकार धमकी देने में उतर आयी है इनका अपना प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन फैल हो चुका है और प्रशासनिक प्रबंधन फैल हो चुका है। यह सबको डराके, धमकाके और सत्ता का भय दिखाकर अपना काम करवाना चाहते है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है, स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से बदहाल हो चुका है। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को निःशुल्क उपचार देने वाले अस्पतालों का 158 करोड़ से ज्यादा का भुगतान लंबित है। प्रदेश के कई छोटे-बड़े अस्पताल मरीजों के इलाज से हाथ खड़े करने लगे हैं और तरह-तरह के बहाने बनाकर मरीजों को बिना इलाज़ के लौटा रहे हैं। कई अस्पताल आधा भुगतान नगद लेन की शर्त पर ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। छोटे और मझोले अस्पताल जो ज्यादातर आयुष्मान कार्ड के भरोसे ही इलाज पर निर्भर थे, वहां तालाबंदी की स्थिति बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य सहायता योजना का सरकारी अस्पतालों का भी भुगतान नहीं हुआ है, इसके चलते स्वास्थ्य सुविधा बुरी तरह चरमरा गया है। भाजपा सरकार का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। साय सरकार में प्रदेश में दम तोड़ रही है स्वास्थ्य व्यवस्था से इलाज के अभाव में जनता बेमौत मरने मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा बदहाल हो गयी। भाजपा सरकार के राज में विकास कार्य तो दम तोड़ ही रहे थे। अब पैसों के आभाव में मरीजों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है उनका ईलाज नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार आयुष्मान कार्ड का भुगतान कर मरीजों के इलाज की सुविधा बहाल करें। निजी स्कूलों की आरटीई की फीस बढ़ाई जाए।




6 Comments
tadalafil 20mg tab
tadalafil 20mg tab
cyclosporine immunoassay
cyclosporine immunoassay
revatio price
revatio price
udenafil mezzion
udenafil mezzion
semaglutida efectos secundarios a largo plazo
semaglutida efectos secundarios a largo plazo
proscar uspi
proscar uspi
Comments are closed.