June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अभियान: अड्डे बाजों, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वाले पर हुई कार्रवाई…

अभियान: अड्डे बाजों, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वाले पर हुई कार्रवाई…

डीसीपी सेंट्रल जोन कोतवाली डिवीजन में 10 व्यक्ति भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कोतवाली डिवीजन अंतर्गत थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रों में गुरुवार शाम एवं रात्रि के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

अभियान के तहत अड्डेबाजी एवं नशाखोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 06 व्यक्तियों तथा थाना मौदहापारा क्षेत्र से 02 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 07 अनावेदकों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही सरर्प्राइज चेकिंग के दौरान मौदहापारा और गंज थाना टीम ने 02 स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया । वहीं संयुक्त रूप से डिवीजन में 08 जमानतीय वारंट और 07 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।

थाना गंज पुलिस द्वारा तेलघानी नाका चौक के पास सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। आरोपी राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला, रायपुर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सर्प्राइज ई रिक्शा चालकों और संदिग्धों की चेकिंग की कार्रवाई की गई, रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

8 Comments

Comments are closed.

error: Content is protected !!