विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18.69 लाख रुपये मूल्य की 91.9 ग्राम हेरोईन और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग हेरोईन बेचने की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मकान पर दबिश दी और चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के अमृतसर से हेरोईन लाकर भिलाई में खपाने की योजना बना रहे थे। सभी आरोपी किराए के मकान में रहकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में राजविंदर कौर, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।




10 Comments
what is vidalista for
what is vidalista for
tadalafil tablets list
tadalafil tablets list
omeprazole 10 otc
omeprazole 10 otc
xenical vs adipex
xenical vs adipex
finasteride 5mg brand
finasteride 5mg brand
topamax for weight loss
topamax for weight loss
ozempic coupon code
ozempic coupon code
cialis generic
cialis generic
bupropion available strengths
bupropion available strengths
saxenda walmart
saxenda walmart
Comments are closed.