June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पुरानी रंजीश के चलते मारा चाकू, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा…

पुरानी रंजीश के चलते मारा चाकू, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि मोहम्मद युनुस पिता मोह. सराफत उम्र 19 साल पता ईमामबाडा के पास ईदगाह भाटा रायपुर थाना अजाद चौक ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.04. 2026 को अपने दोस्त के साथ सातपाखर एनीकट काठाडीह पिकनिक मनाने गया था कि आरोपीगण फारूख, रियाज, उस्मान, चिकू एवं विशाल नायक ने एक राय होकर पुरानी दिपावली त्यौहार में हुए वाद विवाद को लेकर रंजीश रखते हुए हत्या करने के नियत से प्रार्थी को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया जिरारो उसके दाहिने तरफ चोट आया आहत मुलाहिजा कराया गया और थाना मुजगहन में आरोपीगण के विरूध्द अपराध क्रमांक 73/26 धारा 296,351(2),109,3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री राहुलदेव शर्मा तथा राहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल तथा इंचार्ज थाना प्रभारी अमित कोसमा (प्र.डी.एस.पी) को प्रकरण में संलिप्त आरोपीगण की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा अन्य व्यक्तियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया एवं चिन्हांकित संलिप्त आरोपियो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित होने के चंद घटो के भीतर आरोपीगण का मेमोरण्डम कथन लेखबध्द कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर अरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण…

01 शेख फारूख पिता शेख सौराब उम्र 22 साल।

02 मोह० रियाज खान पिता मोह. फिरोज खान उम्र 25 साल।

03 सैय्यद उस्मान पिता सैय्यद उसैन 19 साल।

04 शेख साहील उर्फ चीकू पिता शेख सोराब उम्र 26 साल। सभी साकिनान आर.डी.ए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

05 विशाल नायक पिता दशरथ नायक उम्र 19 साल। पता गोकुल नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!