June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

बीरगांव निगम के वार्ड क्रमांक 10, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खदान डबरी तालाब का सौंदर्यकरण कार्य तेज़ी से जारी, जल्द होगा जनता को समर्पित…

बीरगांव निगम के वार्ड क्रमांक 10, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खदान डबरी तालाब का सौंदर्यकरण कार्य तेज़ी से जारी, जल्द होगा जनता को समर्पित…

हरियर एक्सप्रेस, बीरगांव। नगर निगम के एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शहर के प्रमुख जलाशयों में शामिल खदान डबरी तालाब का लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यकरण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत तालाब में 2 प्रवेश द्वार, उद्यान (गार्डन) क्षेत्र, खेल क्षेत्र (प्ले ज़ोन), पाथवे (चलने का मार्ग), व्यू प्वाइंट (दृश्य स्थल), आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, व्यापक पौधारोपण, घाट निर्माण, रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार), टो वॉल (आधार दीवार) तथा जल निकासी हेतु आउटलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

आज महापौर श्री नंदलाल देवांगन द्वारा निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्रता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि डबरी तालाब को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है, जिससे यह स्थल शहरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने आगे बताया कि कार्य अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इस तालाब को आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मनोरम वातावरण प्राप्त होगा।

नगर निगम बिरगांव द्वारा किया जा रहा यह विकास कार्य शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!