बीरगांव निगम वार्ड क्र. 18 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत…
हरियर एक्सप्रेस, बीरगांव। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 उरकुरा में आज सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए महापौर श्री नंदलाल देवांगन द्वारा विधिवत शुरुआत किया गया साथ ही उरकुरा मे पानी की समस्या को देखते हुये 10 लाख लीटर की पानी टंकी का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर ने बताया कि वार्डों में सीसी रोड एवं 10 लाख लीटर पानी टंकी के निर्माण से आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

ठेकेदारों को समय सीमा पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।
महापौर ने कहा की कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा चौमुखी विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।



